A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/tmp/ci_session946086dcebf0e05f5fd04d5c6064376880033bda): failed to open stream: Disk quota exceeded

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 177

Backtrace:

File: /home/kkjbnlfz/yugnirmanyojna.org/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /tmp)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 137

Backtrace:

File: /home/kkjbnlfz/yugnirmanyojna.org/index.php
Line: 315
Function: require_once

गायत्री तपोभूमि – युगनिर्माण योजना
भावन्त:वा इमां पृथिवी वित्तेन पूर्णमद तल्लोकं जयति त्रिस्तावन्तं  जयति भूयां सेवाक्षम्यय एवं विद्वान अहरह स्वाध्यायमधीते। —शतपथ ब्राह्मण

पावन जन्मभूमि, आँवलखेड़ा (आगरा)

गुरुग्राम आँवलखेड़ा

आँवलखेड़ा ग्राम आगरा से लगभग 20 कि०मी० दूर स्थित है, जहाँ युगपुरुष पं० श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आश्विन कृष्ण त्रयोदशी संवत् 1968 (20 सितंबर, 1911) में जन्म हुआ | यहाँ के मुख्य प्रतिष्ठान-

* श्री दानकुँवरि इंटर कॉलेज—गुरुदेव ने अपनी पूजनीया माता दानकुँवरि जी के नाम पर क्षेत्र की पहली शिक्षण संस्था दानकुँवरि इंटर कॉलेज की आधारशिला जुलाई, सन् 1963 में रखी । अपनी संपूर्ण कृषि भूमि विद्यालय को दान कर दी ।

* गायत्री शक्तिपीठ—यहाँ पर वेदमाता गायत्री की भव्य प्रतिमा प्रतिष्ठापित है । बाईं तरफ लक्ष्मी जी एवं दाहिनी तरफ दुर्गा जी विराजमान हैं । मंदिर की यज्ञशाला में प्रतिदिन यज्ञ होता है । यहाँ नौ दिवसीय एवं चालीस दिवसीय साधना शिविर करने के लिए परिजन देश-विदेश से आते हैं ।

* बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं महाविद्यालय—ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा राजकीय महिला महाविद्यालय स्थापित किया गया है ।

* माँ भगवती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र—प्रदेश सरकार ने इसे माँ भगवती देवी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आँवलखेड़ा के रूप में घोषित किया ।

* गोशाला—गौ-संरक्षण एवं गौ-उत्पाद प्रशिक्षण हेतु गायों की व्यवस्थित गोशाला है एवं गोबर गैस प्लांट भी है ।

* जन्मस्थली—गुरुदेव की जन्मस्थली गाँव के मध्य में बनी एक प्राचीनशैली की जमींदारी गढ़ी के अंत:कक्ष में है, जिसका स्वरूप उसी रूप में रखा गया है । जन्मस्थली के एक भाग में भव्य कीर्तिस्तंभ स्मारक का निर्माण किया गया है । अध्यात्म-साधना का भव्य सूर्य मंदिर एवं आकर्षक भव्य भवन देखने योग्य हैं ।

स्वावलंबन केंद्र—यहाँ स्वावलंबन प्रधान शिक्षण की व्यवस्था है । जिससे प्रशिक्षण प्राप्त कर घरेलू उत्पाद एवं कुटीर उद्योग व्यक्ति कर सकते हैं ।

फार्मेसी— विभिन्न औषधियों एवं पंचगव्य से निर्मित अर्क तथा चूर्ण और पंचगव्य से निर्मित साबुन, मंजन आदि बनाए जाते हैं । जिनकी बिक्री देश-विदेश में की जाती है ।

यहाँ पहुँचने के लिए आगरा से टैक्सी, बस, टैंपो आदि की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। आगंतुकों के लिए शक्तिपीठ के विश्रामगृह, अतिथिगृह में नि:शुल्क आवास एवं भोजन-व्यवस्था नियमानुसार उपलब्ध रहती है । 

गायत्री शक्तिपीठ आँवलखेड़ा
जिला-आगरा (उ.प्र.) 282001
फोन न. - (0562) 2752022, 2752024
मो. - 9927784820, 9359734000
ई-मेल: gspawalkheda@gmail.com

©2026 All Rights Reserved.
युग निर्माण AI
×
नमस्कार! मैं युग निर्माण योजना का एआई असिस्टेंट हूँ। मैं आपकी कैसे सहायता कर सकता हूँ?