Severity: Warning
Message: fopen(/tmp/ci_session5dd3a24dd0f47a9002d35db9c7e28c8ce2c30938): failed to open stream: Disk quota exceeded
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/kkjbnlfz/yugnirmanyojna.org/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /tmp)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/kkjbnlfz/yugnirmanyojna.org/index.php
Line: 315
Function: require_once
आँवलखेड़ा ग्राम आगरा से लगभग 20 कि०मी० दूर अवस्थित है, जहाँ युगपुरुष पं० श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आश्विन कृष्ण त्रयोदशी, संवत् 1968 (20 सितंबर, सन् 1911) में जन्म हुआ।
आँवलखेड़ा गाँव की पावन माटी को गौरव मिला, इतिहास पुरुष-अवतारी सत्ता आचार्य श्रीराम शर्मा को जन्म देने का। यह गाँव ईश चेतना के अवतरण की पुण्यस्थली बना है। देश-दुनिया के करोड़ों लोगों के लिए पूज्य बन गई है, इस गाँव की माटी। अति विशिष्ट गाँव के रूप में आज आँवलखेड़ा प्रसिद्ध हो गया है।
एक श्रीमंत ब्राह्मण परिवार संस्कारों से अनुप्राणित, पिता भागवत के प्रकांड पंडित, बहुत बड़ी जागीर के मालिक। आज जहाँ पूज्यवर की स्मृति में एक विराट स्तंभ की, एक चबूतरे की तथा उनके कर्तृत्वरूपी शिलालेखों की स्थापना हुई है—वहीं पूज्यवर ने शरीर से जन्म लिया था।
श्री दानकुँवरि इंटर कॉलेज — गुरुदेव ने अपनी पूजनीया माता दानकुँवरि जी के नाम पर क्षेत्र की पहली शिक्षण संस्था दानकुँवरि इंटर कॉलेज की आधारशिला जुलाई, सन् 1963 में रखी। संस्था का अपना विशाल भवन है। क्रीड़ा परिसर, पुस्तकालय, वाचनालय, सभाभवन, प्रार्थनास्थल, उद्यान तथा विज्ञानसम्मत सुविधा केंद्र हैं, जिनका उपयोग ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थी कर रहे हैं।
गायत्री शक्तिपीठ — सन् 1981 में बनी गायत्री शक्तिपीठ पर वेदमाता गायत्री की भव्य प्रतिमा प्रतिष्ठापित है। बाईं तरफ लक्ष्मी जी एवं दाहिनी तरफ दुर्गा जी विराजमान हैं। मंदिर की यज्ञशाला में प्रतिदिन यज्ञ होता है। यहाँ नौ दिवसीय एवं चालीस दिवसीय साधना शिविर करने के लिए परिजन देश-विदेश से आते हैं।
गायत्री शक्तिपीठ के पूर्वी भाग में सार्वजनिक दूरभाष केंद्र, पुस्तकालय, वाचनालय, प्राथमिक चिकित्सा, योग, जड़ी-बूटी संरक्षण एवं उद्योग, युग संगीत प्रशिक्षण की इकाइयाँ स्थापित हैं, जो स्वतंत्र रूप से मिशन के नेतृत्व में सक्रिय हैं। वैदिक कर्मकांड, संस्कार, यज्ञ, वेद-पुराण वाचन आदि के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं की टोलियाँ आती हैं।
बालिका उच्चतर माध्यमिक एवं महाविद्यालय — ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा राजकीय महिला महाविद्यालय स्थापित किया गया है।
माँ भगवती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र — स्वास्थ्य-संवर्द्धन को मूर्तरूप में विकसित करने के लिए अक्टूबर, 1995 में माता भगवती देवी चिकित्सालय की आधारशिला रखी गई। प्रदेश सरकार ने इसे माँ भगवती देवी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आँवलखेड़ा के रूप में घोषित किया।
गोशाला — गौ-संरक्षण एवं प्रशिक्षण हेतु सौ से अधिक गायों की एक व्यवस्थित गोशाला है। गोबर गैस प्लांट भी है।
जन्मस्थली — गुरुदेव की जन्मस्थली गाँव के मध्य में बनी एक प्राचीनशैली की जमींदारी गढ़ी के अंत:कक्ष में है, जिसका स्वरूप उसी रूप में रखा गया है। गुरुदेव की प्रथम कर्मस्थली, जन्मस्थली के पश्चिमी भाग में एक भव्य कीर्तिस्तंभ स्मारक का निर्माण किया गया है, जिसका लोकार्पण नवंबर, सन् 1995 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने किया था। उसी स्थान पर एक भव्य सूर्य मंदिर तथा आकर्षक ब्रह्मकमल के आकार का साधनाकेंद्र भी बना हुआ है, जहाँ बैठकर साधक साधना करते हैं।
यहाँ पहुँचने के लिए आगरा से टैक्सी, बस, टैंपो आदि की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। आगंतुकों के लिए शक्तिपीठ के विश्रामगृह, अतिथिगृह में नि:शुल्क आवासीय एवं भोजन व्यवस्था नियमानुसार उपलब्ध रहती है।
संपर्क सूत्र —
गायत्री शक्तिपीठ
आँवलखेड़ा, आगरा (उत्तर प्रदेश) 282001
फोन : 0562-2752022, 2752024, 2752025, मोबाइल नं० : 9927784820, 9359734000
ई-मेल : gspawalkheda@gmail.com