स्वाध्याय योग युक्तात्मा परमात्मा प्रकाशते। अर्थात स्वाध्याययुक्त साधना से ही परमात्मा का साक्षात्कार होता है ।—महर्षि व्यास

भोजनालय

गायत्री तपोभूमि स्थित माता भगवती देवी शर्मा भोजनालय एक पवित्र अन्नक्षेत्र है, जहाँ प्रतिदिन औसतन 500 से 1000 परिजन भोजन-प्रसाद प्राप्त करते हैं। भोजनालय की व्यवस्थाएँ अत्याधुनिक हैं। भोजन बनाने-पकाने के लिए बड़ी–बड़ी मशीनों की सहायता ली जाती है । टेबल-कुर्सी (स्टूल) की व्यवस्था है, जिसमें एक बार में 250 परिजन एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण कर सकते हैं। समय–समय पर और पर्व-त्योहारों के अवसरों पर विशेष भोजन पकवान की भी व्यवस्था होती है। भोजनालय का समय दोपहर 11:00 बजे से 01:30 बजे तक तथा सायंकाल 06:30 से 08:30 तक है।  भोजन की उपलब्धता पर्याप्त रूप से होती है, पर जूठन छोड़ना सख्त मना है।

©2025 All Rights Reserved.